Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 19 गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है ताकि रैकेट के असली सरगनाओं तक पहुंचा जा सके

10 Dec 2024

कोलकाता में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 19 गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने शहर में एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का पर्दाफाश किया है और इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार रात अचानक छापा मारकर यह कार्रवाई की।
मंगलवार को पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह रैकेट लोगों को एक एंटी-मैलवेयर ऐप डाउनलोड करने का झांसा देकर ठगता था। जैसे ही पीड़ित इस ऐप को अपने डिवाइस पर इंस्टॉल करते थे, उनका सारा डेटा हैक कर लिया जाता था। इसके बाद पीड़ितों के बैंक खातों से भारी धनराशि गायब हो जाती थी। इस धोखाधड़ी की शिकायत एक पीड़ित ने पुलिस से की थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह फर्जी कॉल सेंटर दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके के एक फ्लैट से संचालित हो रहा था। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने सोमवार रात फ्लैट पर छापा मारा और वहां से 19 लोगों को गिरफ्तार किया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। फ्लैट को सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार लोग केवल कर्मचारी हो सकते हैं, जबकि इस रैकेट के असली मास्टरमाइंड अभी भी पर्दे के पीछे से इसे चला रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, इस रैकेट का शिकार न केवल भारत के लोग बने, बल्कि विदेशों में भी लोगों को ठगा गया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है ताकि रैकेट के असली सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 19 गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है ताकि रैकेट के असली सरगनाओं तक पहुंचा जा सके





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News